टीकमगढ़: बकपुरा गाव निवासी बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत,पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
बकपुरा गाव निवासी बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।परिजनों के द्वारा बताया गया कि बालिका अपने घर पर थी,तभी अचानक उसकी तबियत बिगड़ी और बालिका के पास एक साँप दिखाई दिया,जिसके बाद परिजन बालिका को झाड़ फूक के लिए बगाज माता मंदिर ले गए और आराम ना मिलने पर परिजन बालिका को जिला अस्पताल लाए,जहां उसे डॉक्टर ने देख कर मृत घोषित कर दिया।बताया गया कि बालिका के शव पर साँप के काटने का कोई भी निशान नहीं है।आज पीएम के बाद बालिका के शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया।