टीकमगढ़: टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देशानुसार टीकमगढ़ जिले के मोंगना सहित अन्य गांव में पशुओं का किया गया टीकाकरण
टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देशानुसार पशुपालन विभाग द्वारा टीकमगढ़ जिले में पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है। इसी के तहत कलेक्टर के निर्देश अनुसार मोंगना, मजना, जमुनिया खेरा, रमपुरा सहित जिले के अन्य गांव में पशुओं का एमएफडी,पीपीआर का टीकाकरण किया गयाहै। इसके साथ ही गौसेवकों द्वारा गौपालको को टीकाकरण और पशुओं के रोग के संबंध में ग्रामीणों को जागृत किया गया है।