माडा: माडा पुलिस ने गांजे के हरे पेड़ के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
माडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजे के हरे पौधे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी की जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा अवैध नशा व नशे के कारोबारी के खिलाफ निरंतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे जिसके परिपालन में आज माडा पुलिस द्वारा खुद की जमीन में गाजा की खेती करने वाले आरोपी को पकड़ा गया है।