माडा: माड़ा क्षेत्र के विद्यार्थियों को मिली राहत, दोपहर 12:30 बजे स्कूलों की छुट्टी
माड़ा क्षेत्र में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है, ऐसे में विद्यार्थियों को विद्यालय से आते समय भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता है। जिला कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला ने 10 अप्रैल को एक आदेश जारी किया है जिसमें जिले के सभी निजी तथा शासकीय विद्यालयों का संचालन दोपहर 12.30 तक ही होगा। उक्त आदेश से माड़ा क्षेत्र में संचालित विद्यालय के छात्रों में खुशी की लहर दिखाई।