माडा: बंधौरा पुलिस ने वसूली वारंटी को नगवा से किया गिरफ्तार
सिंगरौली जिले के पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा लगातार अपराधियों की धर पकड़ के निर्देश दिए गए हैं जिस निर्देश का पालन करते हुए माडा थाना क्षेत्र के चौकी बंधौरा पुलिस ने आज वसूली वारंटी को नगवा से गिरफ्तार किया है चौकी प्रभारी बीएल बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि चौकी पुलिस द्वारा एक वसूली वारंटी आरोपी को नगवा से गिरफ्तार किया गया है .