प्रमंडलीय आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल-सह-निर्वाचक सूची प्रेक्षक श्री प्रेम सिंह मीणा द्वारा बेगूसराय जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया। इसके पश्चात कारगिल विजय सभा भवन में जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बताया गया कि जिले की प्रारूप मतदाता सूची में कुल 21,57,996 मतदाता पंजीकृत हैं। प्रमंडलीय आयुक्त ने महिला एवं युवा मतदाताओं का नाम जोड़ने, कम लिंगानुपात वाले मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान चलाने तथा घर-घर जाकर सत्यापन करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए।
IPRD Bihar
Chief Electoral Officer, Bihar
#begusarai
#cmsamrat
8 views | Begusarai, Bihar | Nov 19, 2026