सारठ: BDO सीके सिंह ने सारठ प्रखंड में जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र व आईडी कार्ड सौंपा
Sarath, Deoghar | May 15, 2026 BDO सीके सिंह ने शुक्रवार शाम 5 बजे सारठ प्रखंड में जनगणना कार्य में लगे 303 प्रगणक व 50 पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र व आईडी कार्ड सौंपा। बताया कि जनगणना एप में खुद से विवरणी अपलोड करने की समय सीमा खत्म हो गया है, 16 मई से 14 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना के एप पर पूरी विवरणी अपलोड करेंगे। मौके पर JSS प्रदीप कुमार समेत सैकड़ों प्रगणक व पर्यवेक्षक मौजूद थे