मधुपुर नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ राजीव कुमार की अध्यक्षता में सेक्टर पदाधिकारियों,सेक्टर मजिस्ट्रेट,पुलिस पदाधिकारियों और बीएलओ के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव को निष्पक्ष,पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने पर विस्तार से चर्चा हुई।