पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन पर रेल पुलिस ने छः चोर को किया गिरफ्तार,भेजा जेल.
रेल क्षेत्र में अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध रेल पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देश पर ऑपरेशन क्लीन के तहत मोबाइल चोरी,लैपटॉप चोरी,चेन स्नेचर,अटैची लिफ्टर एवं अन्य अपराधों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है.इसी कड़ी में आज पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर पटना जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 8/9 छः चोर को किया गिरफ्तार.