पटना ग्रामीण: महागठबंधन के तीन विधायकों को तोड़ने की खुशी में बिहार विधानसभा में भाजपा नेताओं ने बांटी मिठाइयां
भाजपा ने महागठबंधन से तीन विधायकों को तोड़कर भाजपा में शामिल कर लिया है, जिसमें राजद विधायक संगीता देवी, कांग्रेस विधायक मुरारी गौतम और कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सौरभ शामिल हैं। वहीं महागठबंधन के इन तीनों विधायकों को भाजपा में शामिल करने की खुशी में मंगलवार को बिहार विधानसभा में भाजपा नेताओं ने भाजपा नेताओं के बीच मिठाइयां बांटी।