पटना ग्रामीण: बिहार विधानसभा परिसर में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बच्चा कहकर किया संबोधित
मंगलवार को बिहार विधानसभा परिसर में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर करारा हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव को बच्चा कहकर संबोधित किया है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जिसने कहा था कि खेला करेंगे उस बच्चे को हम बार-बार खिलौना दे रहे हैं।