पटना ग्रामीण: राजवंशी नगर में जदयू नेता ललन सिंह ने कहा, आज तक के द्वारा उन्हें लेकर गलत न्यूज़ देकर फैलाई गई अफवाह
मंगलवार को जदयू नेता ललन सिंह ने अपना बयान देते हुए कहा कि उन्होंने आज तक और दैनिक जागरण समाचार पत्र के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया था। जिसे लेकर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के यहां जाकर उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया है। मामले को लेकर उन्होंने न्यूज़ चैनल आज तक और न्यूज़ पेपर दैनिक जागरण पर गलत न्यूज़ चलाने का आरोप लगाया है।