पटना ग्रामीण: जो लोग खेल करने की बात कर रहे थे उन्हीं के साथ खेला हो रहा है: विधानसभा में बोले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी
महागठबंधन के तीन विधायकों के अचानक पाला बदलने के बाद बिहार की सियासत एक बार फिर से गरमा गई है। एक तरफ जहां कांग्रेस ने पाला बदलने वाले अपने दोनों विधायकों को गद्दार बता दिया है तो वहीं आरजेडी खेमें में खामोशी छाई हुई है। विधायकों के पाला बदलने के बाद विधानसभा में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि खेला की बात कहने वाले लोगों के साथ खेला हो रहा है।