पटना ग्रामीण: IGIMS में BJP नेता द्वारा हथियार लहराए जाने पर बोलीं पूर्व CM राबड़ी देवी, कहा-भाजपा बन गई है गुंडों की पार्टी
पटना के आईजीआईएमएस में बीजेपी नेता द्वारा हथियार लहराने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसको लेकर विपक्ष हमलावर हो गया है। बिहार विधान परिषद में विरोधी दल की नेता और पूर्व CM राबड़ी देवी ने इसको लेकर सरकार पर हमला बोला। राबड़ी देवी ने बीजेपी से पूछा है कि पहले तो वह जंगलराज की दुहाई देती थी लेकिन अब जो हो रहा है क्या उसे मंगलराज कहा जाए?