जमुई: जमीनी विवाद में सीजेएम के आदेश पर भी थाने में नहीं हुई एफआईआर, कार्यालय पहुंच पीड़ित ने एसपी को दिया आवेदन
Jamui, Jamui | Jan 31, 2024 सीजेएम के आदेश के बावजूद टाउन थाने में एफआईआर दर्ज नहीं की गई। जिसके बाद पीड़ित ने बुधवार को एसपी को आवेदन देते हुए एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। बताया जाता है कि जमीन विवाद को लेकर सतगामा निवासी मो. रियाज के द्वारा न्यू टोला बिहारी निवासी अंकित दुबे सहित कुछ लोगों पर जमीन विवाद को लेकर थाने में आवेदन दिया गया था लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।