जमुई: जिले के 28 केंद्रों पर एक फरवरी से होगी इंटरमीडिएट की परीक्षा, 20661 परीक्षार्थी होंगे शामिल
Jamui, Jamui | Jan 31, 2024 जमुई के विभिन्न केंद्रों पर एक फरवरी से शुरू होने वाली इंटरमीडिएट की परीक्षा की तैयारी जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग द्वारा पूरी कर ली गई है। जिले भर के 28 परीक्षा केंद्रों पर इंटर की सैद्धांतिक परीक्षा होगी। इस साल परीक्षा में 20,661 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।