जमुई: श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में पारंपरिक वाद्य यंत्र के साथ आदिवासियों ने धूमधाम से मनाया सोहराय पर्व
Jamui, Jamui | Jan 31, 2024 भाकपा माले के जनसंगठन आदिवासी संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोगों ने श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में धूमधाम से सोहराय पर्व मनाया। इस दौरान आदिवासी समुदाय के लोग पारंपरिक वेशभूषा में दिखे। इस मौके पर आदिवासी लोगों ने सरकार से सोहराय पर्व पर सरकारी छुट्टी देने और सिद्धू कान्हो की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की।