जमुई: श्रीकृष्णा सिंह मेमोरियल स्टेडियम में आदिवासी सोहराय मिलन समारोह का किया गया आयोजन
Jamui, Jamui | Jan 31, 2024 श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम परिसर में राष्ट्रीय आदिवासी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में आदिवासी पर्व दिसाम सोहराय मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित अतिथियों का समाज के लोगों द्वारा फूलों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। जिसके बाद आदिवासी समाज की महिलाओं ने अपने वेशभूषा में सांथाली नृत्य प्रस्तुत किया।