जमुई: 3 साल से बिहार पुलिस जवान को नहीं मिल रहा वेतन, एसपी को आवेदन देकर जल्द भुगतान की लगाई गुहार
Jamui, Jamui | Jan 31, 2024 3 साल से बिहार पुलिस जवान को वेतन नहीं मिल रहा जिस कारण उसकी आर्थिक स्थिति देयनीय हो गई है। इसको लेकर पीड़ित बिहार पुलिस जवान बुधवार को एसपी को आवेदन देते हुए जल्द वेतन भुगतान कराने की मांग की है। बताया जाता है कि भागलपुर जिले की मिर्चा निवासी सुबोध कुमार बिहार पुलिस का जवान है। जो बीते 3 सालों तक जमुई में है। जिसे विभागीय कारण उसके वेतन पर रोक लगा दी गई।