सिंघेश्वर: अंकुश हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले सांसद पप्पू यादव, एसपी से की दोषियों पर कार्रवाई की मांग
मधेपुरा के सिंहेश्वर में अंकुश हत्याकांड के पीड़ित परिवार से पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया और एसपी डॉ. संदीप सिंह से फोन पर बात कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले में एक आरोपी जेल जा चुका है, जबकि परिवार अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई चाहता है।