गोपालगंज: शहर के हजियापुर वार्ड 28 में भूमि विवाद के चलते मारपीट, दस लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
शहर के हजियापुर वार्ड संख्या 28 में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक ही परिवार के दस लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है।