गोपालगंज: निमुइया गाँव में दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी में तीन लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के निमुइया गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग हो गई। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना बुधवार की रात 11:00 की बताई जा रही है। वहीं इस घटना मे जख्मी एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।