गोपालगंज: काकड़कुंड में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक अपराधी के पैर में लगी गोली
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के काकड़कुंड गांव में पुलिस और अपराधी के बीच गुरुवार की तड़के 3:00 बजे मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक अपराधी जख्मी हो गया। जख्मी अपराधी को इलाज के लिए पुलिस की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं पुलिस ने एक अपराधी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस ने एक कार को भी जप्त किया है।