गोपालगंज: खजुरी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के खजुरी गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक के युवक की मौत हो गई। वही बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है।