मुगलसराय: जनपद के समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मी व एंटी रोमियो टीम ने चेकिंग के दौरान छः संदिग्ध व्यक्तियों को दी चेतावनी
जनपद के समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मी व एंटी रोमियो टीम द्वारा रविवार शाम लगभग 5:30 बजे मंदिरों, बाजारों व प्रमुख मार्गों पर चेकिंग के दौरान 6 संदिग्ध व्यक्तियों को चेतावनी दी गई। तथा शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत बताया गया। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं बारे में बताकर महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक किया गया।