पीपराकोठी: सदर अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बारिश के बाद किसान धान के बिचड़े गिराने में जुटे, शनिवार को दुकानों पर भीड़
सदर अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शुक्रवार हुई बारिश के बाद किसान शनिवार को धान के बिचड़े गिराने में जुटे। किसानो ने शनिवार बताया कि खेतो में अच्छी नमी है। इस समय बीज गिराने पर शत प्रतिशत अंकुरित होंगे। साथ ही समय पर बीज तैयार हो जाएगा,व रोपाई भी समय पर हो जाएगी। शनिवार किसानों ने कहा सही समय किसानों के लिए बारिश के रूप में सोना की वर्षा हुई है।