रजौली के चित्रकोली चेकपोस्ट पर 98.640 लीटर विदेशी शराब जब्त लग्जरी कार के साथ तस्कर हिरासत में
Nawada, Nawada | Sep 7, 2026 नवादा के रजौली स्थित चित्रकोली समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 98.640 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही लग्जरी कार को जब्त कर एक संदिग्ध तस्कर को हिरासत में लिया गया है। उत्पाद विभाग की टीम आरोपी से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।