नारनौल: कुलताजपुर गौशाला में चार सवामणियों का आयोजन, गौ सेवा के लिए जुटे श्रद्धालु
कुलताजपुर स्थित श्री नंद ब्रह्मचारी गौशाला में रविवार को नारनौल गौ सेवा मंडल के साथ मिलकर चार सवामणियां आयोजित की गईं। सुरेश यादव द्वारा स्वर्गीय राम यादव की पुण्यतिथि पर एक सवामणी लगाई गई। इस कार्यक्रम में महंत प्रेमदास जी महाराज ने गौ सेवा के पुण्य कार्य होने पर जोर दिया। समाजसेवी, महिलाएं और गौ भक्त बड़ी संख्या में मौजूद रहे।