गिर्वा: एशियन लेजेंड्स लीग 2025: नाथद्वारा, उदयपुर और राजसमंद को मिली पहली अंतर्राष्ट्रीय लीग की सौगात
Girwa, Udaipur | Feb 6, 2025 जिले के नाथद्वारा स्थित मदनलाल पालीवाल मिराज स्पोर्ट्स सेंटर में 10 मार्च से 18 मार्च तक एशियन लेजेंड्स लीग 2025 का आयोजन होगा। इसमें भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, क़तर, यूएई और अफगानिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर भाग लेंगे। लीग कमिश्नर चेतन शर्मा, मिराज ग्रुप के मंत्राराज पालीवाल और आयोजक रवि कुमार यादव ने टूर्नामेंट की घोषणा की।