गिर्वा: उदयपुर घूमने आए पर्यटक के साथ उदियापोल क्षेत्र में हुई मारपीट, सूरजपोल थाने में दर्ज करवाया मामला
Girwa, Udaipur | Feb 5, 2025 उदयपुर शहर के उदियापोल इलाके में एक पर्यटक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी पर्यटक स्नेह जैन अपने परिवार के साथ उदयपुर घूमने आया था। जब उदियापोल स्थित एक दुकान पर गाड़ी में हवा भरवाने के लिए रुका, उसी समय एक युवक उनके पास आया और गाड़ी हटाने के लिए कहा। युवक स्नेह के साथ मारपीट कर भाग गया।