गिर्वा: उदयपुर जिले की सवीना थाना पुलिस ने साइबर ठगी से ₹7 लाख 35 हजार 746 रिकवर किए
Girwa, Udaipur | Feb 6, 2025 उदयपुर पुलिस के साइबर शिल्ड अभियान के तहत थाना सविना ने साइबर अपराधों में ठगे गए ₹7,35,746 रिकवर कर पीड़ितों को लौटाए। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा व डीएसपी छगन पुरोहित के सुपरविजन में थानाधिकारी अजयसिंह राव और टीम ने त्वरित कार्रवाई कर संबंधित बैंक खातों को फ्रीज कराया और ठगी की राशि रिकवर की।