गिर्वा: नाकोड़ा नगर में हुई हत्या के मामले में मृतक की पहचान हुई, परिजनों के आने के बाद MB हॉस्पिटल में होगा शव का पोस्टमार्टम
Girwa, Udaipur | Feb 5, 2025 मंगलवार को प्रताप नगर थाना क्षेत्र के नाकोड़ा नगर में हुई हत्या के मामले में मृतक की पहचान हेमंत ओसवाल के रूप में हुई है। बुधवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक हेमंत ओसवाल अहमदाबाद में रहकर सोने चांदी का व्यापार करता था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हेमंत सोने चांदी के व्यापार को लेकर दो से तीन दिन पहले अहमदाबाद से निकला था।