जगदलपुर: महापौर द्वारा नगर में चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान की विधायक किरण देव ने की प्रशंसा
स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के सातवें दिन आज प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने स्टेट बैंक चौक में पहुँचकर आम नागरिकों और व्यापारियों से सीधा संवाद किया। उनके साथ महापौर संजय पाण्डे, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।