जगदलपुर: आमागुड़ा चौक पर कांग्रेस का चक्का जाम, बीजेपी सरकार के खिलाफ कांग्रेसी कर रहे जमकर नारेबाजी
पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 33 जिलों में चक्का जाम कर दिया है।जिसमें मंगलवार दोपहर 12:00 बजे से जगदलपुर के आमागुड़ा चौक में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है, जो दोपहर 2 बजे तक जारी रहेगा। कांग्रेसियों ने यहां पर नेशनल हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया है जिससे सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें देखने को मिली.