जगदलपुर: आड़ावाल में कार्यालीन समय में शासकीय डॉक्टर कर रहे हैं निजी प्रैक्टिस, CMHO संजय बसाक ने कार्रवाई की बात कही
नगर से सटे आड़ावाल में मंगलवार शाम 4 बजे एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहाँ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ शासकीय चिकित्सक टी एस नाग द्वारा आड़ावाल के एक निजी मेडिकल में स्वयं का अस्पताल खोल रखा है और जहां कई मरीजों को भर्ती भी कर रखा है।इस मामले में जिला मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय बसाक ने कहा जाँच के बाद करेंगे कार्रवाई।