जगदलपुर: 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल स्पर्धा का शुभारंभ हुआ
विधायक जगदलपुर किरण देव ने कहा कि खिलाड़ी अपने श्रेष्ठतम प्रदर्शन से न केवल अपने विद्यालय और क्षेत्र, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रौशन करें। बस्तर जैसे आदिवासी और दूरस्थ अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो उन्हें सही मार्गदर्शन, संसाधन और मंच देने की।