जगदलपुर: नवोदय विद्यालय धरमपुरा में शिक्षकों ने की छात्रों की बेदम पिटाई, 6 छात्र अस्पताल में भर्ती, शिक्षक फरार
धरमपुरा स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शिक्षकों द्वारा छात्रों की बेदम पिटाई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात बिजली गुल होने के विद्यालय के छात्रों ने हंगामा कर दिया जिसके बाद समझाईश देने पहुंचे शिक्षकों के साथ उनकी बहस हो गई, छात्रों का आरोप है कि इस दौरान शिक्षकों ने उनकी बेदम पिटाई कर दी जिससे 6 छात्र घायल हो गये