हाथरस: गांव नगला मंशा में एक शख्स ने अपने भाई के परिवार के साथ की मारपीट, पुलिस ने घायलों का अस्पताल में कराया डॉक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव नगला मंशा मे एक शख्स ने जमीन के बंटबारे को लेकर अपने भाई के परिवार के साथ जमकर मारपीट कर दी। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल लाकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। शख्स द्वारा की गई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा उपचार जारी है। चंदपा पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।