हाथरस: गांव नगला बिछिया निवासी एक व्यक्ति के साथ मामूली बात को लेकर कुछ लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने कराया डॉक्टरी परीक्षण
हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला बिछिया निवासी एक व्यक्ति के साथ मामूली बात को लेकर कुछ लोगों ने जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने शिकायत के आधार पर घायल व्यक्ति का जिला अस्पताल लाकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। शिकायत पर मामले को लेकर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।