हाथरस: कैलोरा चौराहे के पास तेज गति अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर हालत में जिला अस्पताल से किया गया रेफर
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के कैलोरा चौराहे के पास तेज गति अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी! जिससे बाइक सवार युवक राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया! सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े युवक को देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई ! ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस घायल को लेकर आई जिला अस्पताल डाक्टरों उपचार के दौरान युवक को अलीगढ़ रेफर कर दिया है