हाथरस: सदर के आगरा रोड गिजरौली के पास संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे पड़ा मिला युवक पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के आगरा रोड गिजरौली के पास संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई! ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को आज दिन सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है! प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक गांव नगला भोजा से गायब था! परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताकर आरोप लगाया है!