हाथरस: गांव इशेपुर में एक युवक ने मां और भाई को मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल लाकर कराया डॉक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की कोतवाली सिकंदरा राऊ क्षेत्र के गांव इशेपुर में एक युवक ने अपनी मां और भाई के साथ जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में युवक की मां और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। शिकायत के आधार पर कोतवाली सिकंदरा राऊ पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल लाकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। सिकंदरा राऊ पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर है।