चिड़गांव: देवगढ़ के उपप्रधान रति राम गेगटा ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में शामिल
देवगढ़ पंचायत के उपप्रधान रति राम गेगटा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा। भाजपा नेता चेतन सिंह बरागटा ने उनका पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार और कई अन्य नेता उपस्थित रहे। भाजपा ने इसे संगठन को मजबूत करने वाला कदम बताया।