किशनगंज: रामपुरिया जागीर में राजपूत करणी सेना के जिला संयोजक के साथ हुई मारपीट से समाज में गहराया आक्रोश, पुलिस ने
दर्ज किया केस
मंगलवार दोपहर 12 बजे जानकारी मिली की राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रामपुरिया जागीर गांव निवासी करणी सेवा के जिला संयोजक भैरव सिंह भाटी के साथ गांव के ही एक जने ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित भैरों सिंह भाटी ने बताया कि वह राष्ट्रीय राजमार्ग के सहारे मॉर्निंग वॉक पर गए थे कि गांव के एक व्यक्ति ने हमला कर दिया है।