किशनगंज: किशनगंज में बैठक का आयोजन, किसानों को मिलेगा डिजिटल कार्ड, सरकारी योजनाओं का लाभ लेना अब होगा आसान
ग्राम पंचायतों में एग्रीस्टेक योजना के तहत 5 फरवरी से 17 मार्च तक 3 दिवसीय शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में डिजिटल बदलाव लाना और किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाना है। एसडीएम मनमोहन शर्मा ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर प्रभारियों सहित अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति की। सोमवार सुबह 11 बजे जानकारी मिली।