किशनगंज: भंवरगढ क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती से किसान हुए परेशान
कस्बे सहित आसपास ग्रामीण अंचल में गत एक पखवाड़े से गड़बड़ा रहे विद्युत तंत्र ने किसानों की नींद हराम कर रखी है। वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा घोषित 6 घंटे विद्युत आपूर्ति भी किसानों को नहीं मिल रही है। जानकारी रविवार शाम 4 बजे मिली। ऐसे में किसान फसलों को लेकर काफी चिंतित हैं। कस्बे के किसान नाहरगढ़ मार्ग स्थित सहायक अभियंता कार्यालय पहुंचे।