भितरवार: मां पर राइफल तानकर युवती से दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
भितरवार थाना क्षेत्र के एक गांव में 21 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। पीड़िता की शिकायत पर भितरवार पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी फरार है। घटना के बाद से गायब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दविश की जा रही है।