मेरू निवासी जिला कांग्रेस के महासचिव, दो बार के मुखिया तथा सदर प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन मेहता उर्फ बबलू जी का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे मेरू में किया जाएगा। सभी कांग्रेसजनों एवं शुभचिंतकों से ससमय उपस्थित होकर श्रद्धांजलि देने की अपील की गई है।