कोरांव: बरसात बंद होने के बाद कोरांव की नदियों का जलस्तर घटने से लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों में राहत
तीन दिनों की लगातार बारिश के बाद क्षेत्र में आई बाढ़ से लोगों में दहशत थी। मंगलवार को देवघाट स्थित बेलन नदी का पुल पूरी तरह डूब गया था, जिससे आवागमन बाधित हो गया था। हालांकि, बारिश रुकने के बाद बुधवार सुबह पुल से पानी उतर गया और यातायात बहाल हो गया। लोग 1994 की भीषण बाढ़ को याद कर सहम गए थे, जब बेलन नदी ने तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों में भारी तबाही मचाई।