पटना ग्रामीण: एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर बैठक आयोजित, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी शामिल हुए
एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक संगठनात्मक मामलों और बोर्ड-निगम के गठन को लेकर हो गई। बैठक में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री अशोक चौधरी, संजय झा, श्रवण कुमार, लेसी सिंह, सुनील कुमार और एमएलसी खालिद अनवर मौजूद रहे।